प्रश्न 1. प्रधानमंत्री द्वारा 14 अगस्त को कौन-सा स्मरण दिवस मनाने की घोषणा की है ?
उत्तर - विभाजन भयावह स्मरण दिवस
प्रश्न 2. भारत के कितने और आर्द्रभूमियों को रामसर सचिवालय से रामसर स्थलों के रूप में मान्यता दी है ?
उत्तर - चार
प्रश्न 3. भारत और किस राज्य के शोधकर्ताओं के मुताबिक भारत की पुरानी बीमारी के बोझ ने कोविड लहर को बढ़ावा दिया है ?
उत्तर - कैलिफ़ोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)
प्रश्न 4. किसने भारत की "वाहनों की आबादी" का आधुनिकीकरण करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति लांच की है ?
उत्तर - नरेंद्र मोदी
प्रश्न 5. कितने पुलिस अधिकारियों को जांच में उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया है ?
उत्तर - 152
प्रश्न 6. किस मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बाजार के लिए "सोन चिरैया" नाम का ब्रांड लांच किया है ?
उत्तर - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
प्रश्न 7. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कचरा उठाने के लिए शिकायत दर्ज करने में मदद करने के लिए कौन-सा एप्प लांच किया है ?
उत्तर - Cleancity App
प्रश्न 8. भारत वर्तमान में स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्वभर में कौन से स्थान पर रहा है ?
उत्तर - चौथे
प्रश्न 9. भारतीय रिजर्व बैंक ने सहकारी राबोबैंक यू.ए. पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है ?
उत्तर - 1 करोड़ रुपये
प्रश्न 10. 15 अगस्त को कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - स्वतंत्रता दिवस (भारत), राष्ट्रीय शोक दिवस (बांग्लादेश), कोरियाई मुक्ति दिवस (द्वितीय विश्व युद्ध)।