लाडली बहना योजना: जरूरी दस्तावेज, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी यहां जानें

Admin
0

 MP Ladli Bahana Yojana 2023

एमपी लाडली बहना योजना 2023 को शुरू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए शुरू करने की घोषणा की हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी। यानी 1 वर्ष में इस तरह MP Ladli Bahana Yojana के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी।





लाडली बहना योजना का महत्वपूर्ण तारीख कैलेंडर

योजना की आधिकारिक घोषणा5 मार्च 2023  
आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ15 मार्च 2023  
आवेदन की आखिरी तारीख30 अप्रैल 2023  
सूची का प्रकाशन1 मई 2023  
आखिरी सूची पर दावे एवं आपत्तियां की अंतिम तारीख15 मई 2023  
आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख30 मई 2023  
महिलाओं के खाते में पहला ट्रांजैक्शन  10 जून 2023

5 मार्च से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म -

सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इंदौर में आयोजित एक सभा में लाडली बहना योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है उन्होंने बताया है कि इस योजना के तहत आवेदन की तैयारी पूरी हो चुकी है। 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है वह घर बैठे ही इस योजना का आवेदन फॉर्म भर सकेंगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव में कैंप स्थापित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। लगभग 2 महीने तक आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद जून 2023 से इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹1000 प्रति माह की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।


Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने की 10 तारीख को खाते में आ जाएंगे पैसे-

लाडली बहना योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को हितग्राहियों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुआ करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने दी है। आपको बता दें कि भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया जाएगा जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार का एक मजबूत कदम होगा। इस योजना के जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए संचार के विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ उठा सकें।


60 साल से अधिक पेंशन नहीं लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लाड़ली बहना योजना को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही ना जुड़े। साथ ही उन्होंने कहा है कि “60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाए, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना लाभ मिलेगा।

Ladli Bahana Yojana के तहत 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरवाने शुरू किए जाएंगे। राज्य में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाने हैं। फॉर्म भरवाने के कार्य में पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। जो आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे उन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने आवेदन पत्र के प्रारूप पर भी चर्चा की है उन्होंने कहा है कि आवेदन पत्र जितने आसान बनाए जा सके उतनी आसान बनाए जाएं।

Short Details Of लाडली बहना योजना 2023-

योजना का नामMP Ladli Bahana Yojana  
घोषणा की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना 
आर्थिक सहायता राशि1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक   
राज्यमध्यप्रदेश  
साल2023  
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच होगी  

जून से लागू की जाएगी MP Ladli Bahana Yojana-

MP Ladli Bahana Yojana जून 2023 से लागू की जाएगी। 5 मार्च 2023 से इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म जमा होने शुरू होंगे। उसके 2 महीने बाद सरकार द्वारा पात्र 1 करोड़ महिलाओं का चयन किया जाएगा। जून से इन 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 (₹12000 सालाना) हस्तांतरित किए जाएंगे। यानी जून से राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्ग की गरीब महिलाओं को दिया जाएगा।


मध्य प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना को राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया गया हैं। राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषणा की गई है कि 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना में खर्च की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह योजना राज्य में सभी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कारागार साबित होगी। प्रतिवर्ष सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 12000 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे पहुचायी जाएगी|  जिससे राज्य की बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सकेगा।


5 वर्षों में लाड़ली बहना योजना पर 60 हजार करोड़ किए जाएंगे खर्च

सरकार द्वारा Ladli Bahana Yojana MP को प्रदेश में 5 सालों के लिए संचालित किया जाएगा। इन 5 वर्षों में सरकार इस योजना पर 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2023 से इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके 2 महीने बाद चयनित महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह ₹1000 (प्रतिवर्ष ₹12000) हस्तांतरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को राज्य में इसलिए शुरू किया है ताकि वह गरीब बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सके और उन्हें आर्थिक तंगी से बचा सकें।

Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य

एमपी लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के वो लोग जो निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हे इस योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी। जिसके तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि वार्षिक 12000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य Ladli Bahana Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्राप्त हो। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को भी राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया जाएगा।

हर साल 12000 रुपए की प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता

जैसा की हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ  के सीधे  बैंक खाते में प्रतिमाह वितरित की जाएगी। जिससे गरीब महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। Ladli Bahana Yojana 2023 के माध्यम से किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय की महिला हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा। आपको बता दे की खास तोर पर एमपी लाडली बहना योजना को महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए संचालित किया गया हैं


लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Ladli Bahana Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • जिससे महिलाओ को समाज में समानता का अधिकार मिल सके
  • सभी जाति, वर्ग जैसे – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के तहत 5 वर्षों में सरकार द्वारा 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ निम्न वर्ग की सभी बहनों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही दिया जा रहा हैं
  • राज्य सरकार द्वारा  इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शर्तें
  • महिला विवाहित होनी चाहिए। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी योजना के दायरे में।
  • महिला की आयु दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
  • अवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
  • शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है,‌ तो ऐसे परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • किसी परिवार के पास ट्रैक्टर या या कोई चार पहिया वाहन है, तो ऐसे परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीने का लाभ ले रही महिलाओं को भी इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र)
  • वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड (कोई एक)
  • मध्य प्रदेश के निवासी होने का प्रमाण पत्र

Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा निम्न व् मध्यम वर्ग की बहने चाहे किसी भी जाति की हो तथा किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।
  • इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।

Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हर गांव गांव जाकर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ही अधिकारियों द्वारा Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसलिए पात्र महिलाएं अपने नजदीक लगने वाले इस योजना के शिविर में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। बहनों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को शिविर में ले जाना होगा।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे बहनों को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद जून 2023 से पात्र लाभार्थी हितग्राही के बैंक खाते में हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!