प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर : शीघ्र होगी 18 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती
प्राथमिक शिक्षक भर्ती अपडेट : MP में होगी 18 हजार 527 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती
प्रदेश में शीघ्र ही स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत शालाओं में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, इन्दरसिंह परमार राज्यमंत्री - स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. शासन ने Tweeter पर Tweet कर जानकारी दी.
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती - भर्ती नियम 2018 में किये गए किये गये संशोधन अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार कर भर्ती की कार्यवाही अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू की जायेगी। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिये स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसलिंग की जायेगी।
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के पद
| विभाग | भर्ती के पद |
| स्कूल शिक्षा विभाग | 7,429 |
| जनजातीय कार्य विभाग | 11,098 |
| कुल भर्ती पद | 18,527 |