प्रश्न 1. भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 में 180 देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर रहा है ?
उत्तर - 85वे स्थान
प्रश्न 2. रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को हाल ही में किस राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने की घोषणा की गयी है ?
उत्तर - राजस्थान
प्रश्न 3. ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार किस ब्रांड ने 2022 में भी सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है ?
उत्तर - एप्पल
प्रश्न 4. रूस-चीन-ईरान की सेना ने हाल ही में किस खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 आयोजित किया है ?
उत्तर - ओमान की खाड़ी
प्रश्न 5. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किस ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है ?
उत्तर - नीरज चोपड़ा
प्रश्न 6. “मराक्कर: अरेबिकदलिंते सिंघम” और किस इंडियन मूवी को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है ?
उत्तर - जय भीम
प्रश्न 7. 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत से पीएस विनोथराज निर्देशित किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है ?
उत्तर - कूझंगल
प्रश्न 8. 28 जनवरी को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - डेटा गोपनीयता दिवस
प्रश्न 9. किस देश ने हाल ही में 70,000 AK-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलें भारतीय सशस्त्र बलों को सौंप दी है ?
उत्तर - रूस
प्रश्न 10. भारत देश का पहला ग्राफीन सेंटर किस राज्य को मिला है ?
उत्तर - केरल