1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : डॉ. एस. सोमनाथ
2. टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को असम सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : डीएसपी
3. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?
उत्तर : 8.3 प्रतिशत
4. बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बन गयीं हैं, ऐसा करने वाली पहली भारतीय कौन बन गयी हैं?
उत्तर : तस्नीम मीर
5. पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : जापान एवं सिंगापुर
6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर : पियरे-ओलिवियर गौरींचस
7. भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनकी जगह किसे दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ खेली जाने वाली वनडे टीम में शामिल किया गया है?
उत्तर : जयंत यादव
8. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?
उत्तर : भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर पुरस्कार 2022
9. कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?
उत्तर : अलीखान स्माइलोव
10. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?
उत्तर : मिशन अमानत
11. प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : इंदु मल्होत्रा
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 2,47,417 केस (380 मौतें)
13. आज के दिन (13 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय स्टिकर दिवस, राष्ट्रीय रबड़ डकी दिवस, राष्ट्रीय पीच मेल्बा दिवस, कोरियाई अमेरिकी दिवस और लोहड़ी पर्व (उत्तर भारत)।