प्रश्न 1. भारत में किस संस्थान ने कार्निया प्रत्यारोपण का पहला विकल्प विकसित किया है ?
उत्तर - IIT हैदराबाद
प्रश्न 2. हाल ही में ख़बरों में रहा लुसी मिशन (Lucy Mission) किस अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ा है ?
उत्तर - नासा
प्रश्न 3. किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में ‘Creator Education Programme’ लांच किया है ?
उत्तर - फेसबुक
प्रश्न 4. मार्च 2020 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद का विदेशी ऋण अनुपात कितना है ?
उत्तर - 21.1%
प्रश्न 5. गांधी जयंती किस तिथि को मनाया जाता है ?
उत्तर - 02 अक्टूबर
प्रश्न 6. विश्व मुस्कान दिवस (World Smile Day) किस दिन मनाया जाता है ?
उत्तर - अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार
प्रश्न 7. अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) किस दिन मनाया जाता है ?
उत्तर - 30 सितंबर
प्रश्न 8. हाल ही में किस देश ने तालिबान के नेतृत्व वाले अफ़गानिस्तान को मल्टी-बिलियन डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं में शामिल होने पर चर्चा की है ?
उत्तर - पाकिस्तान
प्रश्न 9. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने कितने साल तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला एक किट विकसत की है ?
उत्तर - 16 साल
प्रश्न 10. पेरिस की एक अदालत ने साल 2012 में हुए चुनाव में तय राशि से दोगुना राशि खर्च करने के कारण पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को कितने वर्ष कारावास की सजा सुनाई है ?
उत्तर - एक वर्ष