4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, जन्मे व्यक्ति ,4 मई को हुए निधन, 4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव, के बारे में जानते है

Admin
0

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • 1493 – पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
  • 1540 – वेनिस और तुर्की ने कुस्तुनतुनिया के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1715 – पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
  • 1776 - रोड आइलैंड ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1780 – अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
  • 1818 – नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
  • 1836 - न्यूयॉर्क सिटी में एक आयरिश कैथोलिक भ्रातृपवादी संगठन, प्राचीन ऑर्डर ऑफ़ हिबरियन, की स्थापना की गई।
  • 1846 – अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
  • 1854 – भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
  • 1878 – ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
  • 1896 – लंदन में डेली मेल समाचारपत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
  • 1897 – फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
  • 1924 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • 1927 – अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना की गई थी, जिसने ऑस्करपुरस्कार देने शुरू किए।
  • 1931 – अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
  • 1945 – जर्मनी की नेश्नल सोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
  • 1945 – जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।
  • 1959 – पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
  • 1975 – ‘द किडऔर ग्रेट डिक्टेटरजैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।
  • 1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1980 – कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
  • 1980 – जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • 1983 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987 – अमेरिका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
  • 1989 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
  • 1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
  • 2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
  • 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
  • 2008 - म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। 
  • 2008 - लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
  • 2013 -  अफगानिस्तान के कंधार में एक बम्ब ब्लास्ट में 5 अमेरिकी सैनिकों मारे गए।
  • 2014 - जुआन कार्लोस वरेला पनामा के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2015 - स्टुअर्ट बिंघम ने 2015 का विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।
  • 2019 - थाईलैण्‍ड में महा वजीरालोंगकोर्न नये राजा बने।
  • 2019 - नेपाली किशोरी बंदना ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड, नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड किया अपने नाम पर दर्ज।
  • 2019 - यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 28 करोड़ रुपये जीते।
  • 2019 - ट्रंप से दूसरी मुलाकात के दो महीने बाद किम ने फिर किया मिसाइल परीक्षण।
  • 2019 - पाकिस्तान , प्रदूषित सिरिंज लगाने से 65 बच्चे समेत 90 लोग एचआईवी पॉजिटिव।
  • 2020 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्‍विक सम्‍मेलन का शुभारंभ किया।

 

 

 4 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1767 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
  • 1902 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1905 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
  • 1922 – “शार्क लेडीके नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ।
  • 1960 - गौतम पॉल भट्टाचार्जी - एक ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के अभिनेता थे।
  • 1983 - तृषा कृष्णन- खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।

 

 

4 मई को हुए निधन

  • 1799 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मृत्यु हुई।
  • 1957 - हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार ।
  • 1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
  • 2008 - पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक।
  • 2014 - ऐलेना सर्गीवना बाल्टाचा - यूक्रेन मूल की ब्रितानी पैसेवर टैनिस खिलाड़ी।

 

4 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री के. सी . रेड्डी जयन्ती ।
  • विश्व अस्थमा दिवस ( मई के पहले मंगलवार को)।
  • अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters' Day)
  • Star Wars Day.
  • Coal Miners Day (कोयला खदान दिवस ).

 

कृपया ध्यान दीजिये  - यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!