अटल बिहारी वाजपेयी (भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह)

Admin
0
अटल बिहारी वाजपेयी (भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह) (25 दिसंबर 1924 – 16 अगस्त 2018)

• जन्म स्थान – ग्वालियर, मध्यप्रदेश।

▪️ शिक्षा :
• एम.ए. (राजनीति शास्त्र) – डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर (यूपी)
तीन बार का प्रधानमंत्री कार्यकाल :
• प्रथम काल (मई 1996 में 13 दिनों के लिए) 
• द्वितीय काल (मार्च 1998 में 13 महीनों के लिए, एनडीए) 
• तृतीय काल (अक्टूबर 1999 से 2004, एनडीए) 
  (पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे राजनेता जो लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए।)
▪️ राजनीतिक जीवन :
• भारतीय जनसंघ के शीर्ष संस्थापकों में से एक तथा 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।
• सन् 1952 – पहला असफल लोकसभा चुनाव लड़ा। 
• सन् 1957 – जनसंघ प्रत्याशी के रूप में पहली लोकसभा जीत, बलरामपुर, जिला गोण्डा (उत्तर प्रदेश)।
• सन् 1957 से 1977 - जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे। 
• सन् 1977 से 1979 – विदेश मन्त्री (मोरारजी भाई देसाई की सरकार में)।
• 6 अप्रैल1980 - भारतीय जनता पार्टी (अध्यक्ष)।

▪️ प्रमुख कार्य व योगदान :
• 11 व 13 मई 1998 – पाँच सफल परमाणु परीक्षण, पोखरण (राजस्थान)।
• 19 फरवरी 1999 – ‘सदा-ए-सरहद’ (दिल्ली - लाहौर बस सेवा)।
• वर्ष 1999 – कारगिल युद्ध विजय।    
• उड़ीसा के सबसे गरीब क्षेत्र हेतु सात सूत्री गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया। 
• एक सदी से भी ज्यादा पुराने “कावेरी जल विवाद” का निपटारा किया।

▪️ उपलब्धि ओर कीर्तिमान :
• देश के एकमात्र राजनेता जो चार राज्यों के छः लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके थे।
• पहले भारतीय नेता (विदेशमंत्री) जिन्होनें संयुक्त राष्ट्र  महासंघ को हिन्दी  भाषा में संबोधित किया।
• वर्ष 2004 - भारत उदय (इण्डिया शाइनिंग) का नारा दिया।
• राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीयवादी पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।
• लोकसभा में उनके वक्तव्य अमर बलिदान नाम से संग्रहित है।

▪️ पुरस्कार व सम्मान :
• 1992 : पद्म विभूषण
• 1994 : लोकमान्य तिलक पुरस्कार
• 1994 : श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार
• 2015 : भारतरत्न से सम्मानित

▪️ प्रसिद्ध काव्यसंग्रह :
• मेरी इक्यावन कविताएं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!